अलवर: पचपहाड़: अलवर ग्रामीण में माचड़ी-सावड़ी सड़क निर्माण धीमा, खोदकर छोड़ी गई सड़क से ग्रामीण परेशान
Alwar, Alwar | May 31, 2026 अलवर। माचड़ी से सावड़ी जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। राज्य सरकार की स्वीकृति और टेंडर के बाद शुरू काम कई जगह खोदकर छोड़ दिया गया है। आरिफ खान और पूर्व सरपंच लल्लू खान ने कहा कि धूल, गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते से दुर्घटना होती हैं।