भीलवाड़ा: भीषण गर्मी के बीच पंचमुखी श्मशान में 9 दिवसीय पंच धुना अग्नि तप शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
भीलवाड़ा। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पंचमुखी मोक्ष धाम स्थित प्राचीन मसानिया भेरुनाथ मंदिर में नौतपा की शुरुआत के साथ ही 9 दिवसीय पंच धुना अग्नि तप आरंभ हो गया है। मंदिर पुजारी रवि कुमार सोलंकी द्वारा किए जा रहे इस विशेष अग्नि तप का उद्देश्य देश में सुख-शांति, किसानों की समृद्धि, अच्छी फसल, जगत कल्याण और मानसून में अच्छी वर्षा की कामना करना है।