मुगलसराय: बनौली चट्टी में पत्नी से नाराज अधेड़ युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
बबुरी के बनौली चट्टी पर सोमवार शाम 07 बजे को एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि बनौली कला निवासी सुरेश अपनी पत्नी को मायके से विदा कराने गया था, लेकिन पत्नी के साथ न आने पर नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। अंधेरा रेस्क्यू में बाधक बना।