सादाबाद: दगशह में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
दगशह की रहने वाली विवाहिता पिंकी देवी उर्फ प्रमिला पत्नी रवि का संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही लटका मिला है। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई ने संपत्ति विवाद को लेकर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।