मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के शबरी के पास बाइक पर सवार तीन युवकों की डिवाइडर से टक्कर, एक की मौत, दो घायल, इलाज जारी
कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के शबरी के पास रविवार की सुबह लगभग 10:00 बजे। एक बाइक पर सवार तीन युवक जो की दोस्त थे। सत्यम यादव उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी लोहिया तालाब। दूसरे हैं हर्षित प्रजापति निवासी इमामबाड़ा उम्र लगभग 16 साल। तीसरे हैं वेदांत मिश्रा निवासी कतित विंध्याचल उम्र लगभग 18 वर्ष। तीनों डिवाइडर से टकरा गए जिसमें मौके पर ही। हर्षित मिश्रा की मौत हो गई।