महरौनी: कस्बा बानपुर स्थित जिला सहकारी बैंक में अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी करने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल
कस्बा बानपुर स्थित जिला सहकारी बैंक में अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी करने के आप का मामला सामने आया है। उक्त मामले का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां लोगों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि बिजली विभाग के जिम्मेदारों की मिलीभगत के चलते बानपुर स्थित जिला सहकारी बैंक में अवैध रूप से बिजली की चोरी की जा रही है।