वारिसलीगंज: सस्ते लोन का झांसा देकर साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार, मैनेजर-क्लर्क बनकर करते थे ठगी, आठ मोबाइल और फर्जी सिम बरामद, मीरचक से
वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मीरचक चमर टोली में पुलिस ने छापेमारी कर सस्ते लोन का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोगिंदर दास, गौतम कुमार, टुनटुन रविदास, प्रकाश रविदास और धर्मेंद्र रविदास के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से आठ एंड्रॉयड मोबाइल और फर्जी सिम बरामद किए।