अशोकनगर शहर के खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नगर पालिका परिषद अशोकनगर ने संजय स्टेडियम में ग्राउंड समतल का कार्य शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शाम 5 बजे नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया और मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोद उन्नीतान ने संजय स्टेडियम पहुंचकर कार्य का जायजा लिया।