गुना नगर: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर लागू करने, प्रधानमंत्री के नाम गुना कलेक्टर को दिया ज्ञापन
गुना में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की महिलाओं ने 11 जुलाई को गुना कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की महिलाओ का तर्क है की जनसंख्या नियंत्रण कानून न होने से देश में चल गए परिवार नियोजन कार्यक्रम के बावजूद देश की आबादी का ग्राफ तेज गति से बढ़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई, देश के प्रधानमंत्री जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर तत्काल लागू करें।