बज्जू: बज्जू में जनगणना-2027 का प्रशिक्षण शुरू, कार्यक्रम 13 मई तक चलेगा
Bajju, Bikaner | Apr 30, 2026 बज्जू में देश की 16वीं जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए प्रगणक प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू हुआ। उपखण्ड अधिकारी सांवरमल रैगर और तहसीलदार मदनसिंह यादव ने शुभारंभ किया। 13 मई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में 7 बैचों में 256 प्रगणक-पर्यवेक्षक भाग लेंगे। प्रत्येक बैच को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।