बरहट: बाल विवाह मुक्त भारत के समर्थन में बरहट प्रखंड समेत जिले के 50 गांवों में ग्रामीणों ने जलाए कैंडल
Barhat, Jamui | Nov 28, 2024 भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सौजन्य से नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसका समर्थन गुरुवार की संध्या 6 बजे के लगभग बरहट प्रखंड समेत जिले के 50 गांव में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर इसका समर्थन किया।