मुज़फ्फरनगर: मेरठ रोड स्थित मुजफ्फरनगर के बड़े उद्यमी सतीश गोयल टिहरी के आवास पर जीएसटी विभाग ने की छापेमारी
मुजफ्फरनगर के बड़े उद्यमी सतीश गोयल टिहरी वालों के मेरठ रोड स्थित आवास और प्रतिष्ठानों पर डीजीजीआई की टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि 5-6 गाड़ियों में सवार होकर जीएसटी विभाग के बड़े अधिकारी सतीश गोयल की कोठी पर पहुंचे और मेन गेट बंद कर छापेमारी में जुटे हैं। बता दें कि पिछले काफी समय से टिहरी स्टील के द्वारा बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की सूचना मिल रही थी।