मुजफ्फरनगर जनपद की सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल व शिकायतों के आधार पर गुम-खोये 110 मोबाइल फोन को बरामद किया। वही एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा जब मोबाइल स्वामियों को गुम हुए मोबाइल सुपुर्द किये गए तो उनके चेहरो पर मुस्कुराहट देखी गई। पुलिस द्वारा बरामद किए गए 110 स्माटफोनों की कीमत मार्केट में 21 लाख रुपए है।