मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली क्षेत्र के चारथवल रॉड पर अज्ञात वाहन के द्वारा स्कूटी सवार तीन युवकों को मारी जोरदार टक्कर 1 की मौत 2 घायल
नगर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल रॉड पर अज्ञात वाहन के द्वारा स्कूटी सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई एवं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस के द्वारा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं आपको बता दे की मृतक नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमपुरी निवासी शिवा पुत्र सतीश बताया जा रहा है।