मुज़फ्फरनगर: श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में चलो अमरनाथ सेवा ट्रस्ट के द्वारा प्रेस वार्ता कर कहा महाशिवरात्रि पर निकलेगी शोभायात्रा
कमल नगर स्थित श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में चलो अमरनाथ सेवा ट्रस्ट के द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें देशपाल व अनिमेष सैनी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जो कि नई मंडी क्षेत्र से होते हुए मंदिर में ही संपन्न होगी। इस शोभायात्रा में अनेकों झांकियां सहित बैंड मौजूद रहेंगे।