मेरठ: सिविल लाइन क्षेत्र में चलते कैंटर में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
Meerut, Meerut | Dec 14, 2025 मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मवाना रोड पर रविवार रात करीब 9 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलते कैंटर की वायरिंग में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते कैंटर से कूदकर अपनी जान बचा ली।