मंडला: शहर के नेहरू स्मारक से बिंझिया तिराहा तक चल रहे बीटी रोड चौड़ीकरण कार्य का नगरपालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
Mandla, Mandla | Apr 5, 2026 नगर पालिका मंडला के अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने रविवार को दोपहर 1 बजे शहर के प्रमुख मार्ग नेहरू स्मारक से बिंझिया तिराहा तक चल रहे बीटी रोड चौड़ीकरण कार्य का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के सख्त निर्देश दिए।