बड़ीसादड़ी। जरखाना गांव में आयोजित T-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। यह प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण था, जिसमें क्षेत्र की कई टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में जय किसान रॉयल्स जरखाना ने शिव जी अचलपुरा को हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता को 15 हजार रुपय दिए।