बहोरीबंद: एसडीएम ने ग्राम खुर्शी बाकल में जनगणना कार्य का किया निरीक्षण
ग्राम खुर्शी बाकल में वर्ष 2027 की जनगणना के कार्यों का अनुविभागीय अधिकारी बहोरीबंद राकेश चौरसिया द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनगणना कार्य की प्रगति, व्यवस्थाओं तथा संबंधित कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पटवारी दिलीप कुमार पटेल एवं राकेश कुमार भी उपस्थित रहे।