वस्त्र वितरण कार्यक्रम- श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति
27 सितंबर, बीकानेर
श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रुद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा सेवा कार्यों की आगामी कड़ी में "वस्त्र दान महादान" कार्यक्रम का विस्तार करते हुए जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों में वस्त्र वितरण किया गया। यह कार्यक्रम वार्ड नंबर 41, आंगनबाड़ी केंद्र, पटेल नगर में किया गया। इसमें आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता सरोज एवं सहायिका शुमन उपस्थित रहे। वस्त्र पाकर महिलाओं व बच्चों के चेहरे खिल उठे। साथ ही बच्चों में चॉकलेट वितरण भी किया गया। श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा आशीर्वचन में कहा गया कि "दूसरों को खुशी देने से न केवल सामने वाले के चेहरे पर मुस्कान आती है, बल्कि आत्मिक शांति और सच्ची प्रसन्नता का अनुभव होता है।"
कार्यकर्ता सरोज द्बारा श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति व श्री गुरु अर्जुन दास जी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया गया। उषा गुप्ता ने बताया कि "समिति द्वारा समय-समय पर वस्त्र वितरण कार्यक्रम रखे जाते हैं जिससे जरूरतमंद लोगों को अधिकतम लाभ मिल सके।" कार्यक्रम में समिति के गुरु अर्जुन दास, उषा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, वसंत किराडू, वैभव हिमांशी मयंक व अन्य उपस्थित रहे।