उचेहरा: तेज आंधी से नागौद-उचेहरा मार्ग बाधित, सड़क पर विशाल पेड़ गिरने से आवागमन ठप।
सतना। अचानक आई तेज आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। नागौद-उचेहरा मार्ग पर पोड़ी और अटरा गांव के बीच अंजान बाबा मंदिर के समीप एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क अवरुद्ध होने के कारण दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, खबर लगते ही पोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची।