परसिया: उरधन में मेहमानी में आई सारणी की महिला का शव घर में फांसी पर लटका मिला, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
उरधन में मेहमानी में आई महिला का शव घर में फांसी पर लटका पाया गया। महिला सारणी से उरधन आई थी। रविवार की शाम उसका शव फांसी पर लटका देखा गया। सोमवार को डेढ बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। महिला ललिता डेहरिया सारणी में निवास करती है। सारणी में ससुराल है। इकलहरा में महिला का मायका है। छिंदवाडा में भी उनका घर है। एक महिने पहले वह घूमने के लिए सारणी से निकली थी।