बहराइच: शंकरपुर बभनौटी में पत्नी की तेरहवीं के दिन पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी ने भी की थी खुदकुशी
बहराइच में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की तेरहवीं के दिन फांसी लगाकर जान दे दी। इस शख्स की पत्नी ने भी पिछले महीने 24 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद से ही पति बुरी तरह दुखी था। जैसे-तैसे दिन गुजर रहे थे। शुक्रवार को पत्नी की तेरहवीं थी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी है।