बहराइच: गूढ़ के पास बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को मारी ठोकर, महिला की हुई मौत
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गूढ़ के पास बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को ठोकर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने जाच में जुट गई है।