बहराइच: नैनिहा मंडी के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की हुई मौत, महिला दवा लेने जा रही थी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनिहा मंडी के पास पैदल दवा लेने जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। शनिवार को परिजनों ने बताया महिला दवा लेने पैदल जा रहे थी। तभी मौत हुई।