बहराइच: एसपी ने जिले में तैनात 5 निरीक्षकों और 3 उप निरीक्षकों का किया तबादला
बहराइच पुलिस अधीक्षक आर. एन. सिंह ने शनिवार सुबह जनपद बहराइच में तैनात पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शनिवार सुबह प्रभारी मीडिया सेल ने बताया कि जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में तैनात पांच निरीक्षकों के साथ-साथ जिले के ही अलग-अलग थाना क्षेत्र में तैनात तीन उप निरीक्षकों का पुलिस अधीक्षक ने तबादला किया है।