बहराइच: जिला जज की अदालत ने अवैध तरीके से भारत में प्रवेश के मामले में साऊथ कोरिया निवासी महिला की ज़मानत अर्जी की निरस्त
नेपाल के रास्ते भारत मे प्रवेश करने के दौरान पकड़ी गई साऊथ कोरिया निवासी महिला पार्क सेरिओन की जमानत अर्जी को बहराइच जिला जज की अदालत ने संवेदनशील मानते हुए खारिज कर दिया है इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता ने शनिवार को बताया कि अभियुक्ता को भारत नेपाल सीमा पर 22 मार्च को भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।