गरीब बेटी की शादी में सहयोग सबसे बड़ा पुण्य कार्य : भाई राजू सहनी.
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी में फर्नीचर, कपड़ा और आर्थिक सहायता देकर पेश की मिसाल
उजियारपुर/समस्तीपुर:“गरीब बेटी की शादी में सहयोग से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं होता। समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि आर्थिक तंगी के कारण किसी बेटी की शादी में बाधा उत्पन्न न हो।” यह बातें भगवानपुर कमला पंचायत निवासी गरीबों के मसीहा के नाम से मशहूर समाजसेवी भाई राजू सहनी ने कही।
दरअसल समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी आलम साह एवं अकबरी खातुन की पुत्री सितारा खातुन की शादी 2 जून 2026 को होने वाली है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार एवं तीन पुत्रियों के पिता आलम साह अपनी बड़ी बेटी की शादी को लेकर काफी चिंतित थे। ऐसे में समाजसेवी भाई राजू सहनी ने आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया और बेटी की शादी के लिए आवश्यक घरेलू सामग्री एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
राजू सहनी ने गरीब परिवार को फर्नीचर सेट के रूप में कोच, पलंग, कुर्सी, टेबल, रजाई, गद्दा, ट्रंक, कपड़े सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते हुए मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस सहयोग से गरीब परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला।
मदद मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण मोहम्मद अहमद साह, मोहम्मद चांद, मोहम्मद अजीज, मासूमा खातुन एवं सकीला खातून सहित अन्य लोगों ने भाई राजू सहनी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि राजू सहनी लगातार गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद कर समाज के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। लोगों ने समाज के अन्य सक्षम व्यक्तियों से भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।
मौके पर सियाराम राय, पिंटू यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
#RajuSahni #Samastipur #Ujiarpur #SocialWork #HelpingHands #Humanity #PoorFamily #MarriageSupport #BetiKiShaadi #BiharNews #StreamBihar #समस्तीपुर #उजियारपुर #समाजसेवा #मानवता #गरीबों_के_मसीहा #बेटी_की_शादी #जरूरतमंद_की_मदद #बिहार_समाचार