मीनापुर: गंज बाजार के पास बुलेट बाइक की टक्कर से एक मजदूर की मौत, परिवार का करते थे भरण-पोषण
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के गंज बाजार के पास शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे में बुलेट बाइक की ठोकर से 61 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक का पहचान मीनापुर निवासी बद्री भगत के रूप में हुई है। वे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के दिन वह रोज की तरह काम पर गए थे।