तानसेन: पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक पर गोलीबारी, नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
Tansen, Gwalior | Aug 31, 2026 हजीरा क्षेत्र के कांच मिल में पैसों के लेनदेन को लेकर किशन सिकरवार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है।आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल और 315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया गया।पुलिस ने कांच मिल इलाके में आरोपियों का जुलूस निकालकर घटनास्थल पर वारदात का रिक्रिएशन कराया।मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार है।