उज्जैन शहर: साप्ताहिक हाट बाजार हटाने का विरोध, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
उज्जैन में महाकाल ब्रिज निर्माण को लेकर साप्ताहिक हाट बाजार हटाने का विवाद गहराता जा रहा है। बीते 8 दिनों से विरोध कर रहे व्यापारियों ने वैकल्पिक स्थान नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को व्यापारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बिना व्यवस्था के हटाने से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित होगी।