अटेर: भिंडके बरोही में मामूली विवाद के बाद युवक ने महिला के साथ की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Ater, Bhind | May 13, 2025 भिंड के बरोही की तिबरिया पर मामूली सी बात को लेकर आरोपी युवक ने महिला के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया जिस बात की शिकायत आज मंगलवार के रोज शाम 6बजे पीड़िता ने बरोही थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई पुलिस ने पीड़िता सेरून खान की शिकायत पर आरोपी अरमान खान के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है