खलीलाबाद: दुधारा थाना क्षेत्र में एक मां के लापता होने से मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, थाने में दी तहरीर
दुधारा थाना क्षेत्र के वत्सी-वत्सा गांव से एक विवाहिता अपनी छोटी बेटी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति कांशी राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पत्नी नीलम 13 मई को बेटी अनुष्का को लेकर घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। मुंबई से लौटने पर घर सूना मिला। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।