गुना: माढ़ई खो तालाब में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत, एसडीईआरएफ को सर्चिंग में मिला सिरसी पुलिस की जांच जारी
Guna, Guna | Jun 22, 2026 गुना जिले में सिरसी थाना के खो ढ़ई तालाब में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना 22 जून दोपहर की बताई गई है। बमोरी थाना के ग्राम सोनखरा निवासी चमन शिकारी पुत्र देवेंद्र शिकारी की डूबने से मौत हो गई। गुना से पहुंची SDERF को सर्चिंग में तालाब में युवक का शव मिला है। जिला अस्पताल में पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।