खूंटपानी: खूंटपानी में कृषि विभाग की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन,40 किसानों में किया गया बीज का वितरण
पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड मुख्यालय में समिति सहाय अनुदान योजना अंतर्गत फसल उत्पादन में गुणवत्ता युक्त बीज का महत्व विषय पर गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक निषाद ने कहा कि वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने पर कम लागत में अधिक उपज प्राप्त की जा सकती है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार