बैरसिया: भोपाल में जितिया व्रत पर शीतलदास की बगिया में उमड़ी महिलाएं, स्नान के बाद जिमूतवाहन की पूजा
भोपाल में जितिया व्रत पर शीतलदास की बगिया में उमड़ी महिलाएं, स्नान के बाद जिमूतवाहन की पूजा,एक-दूसरे की मांग में भरा सिंदूर,संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना को लेकर भोजपुरी समाज की महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। भोजपुरी एकता मंच के तत्वावधान में शीतलदास की बगिया, कमला पार्क घाट पर सुबह से व्रतधारी महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।