5 जुलाई 2026........
एक देश–एक किताब एवं एक समान फीस की मांग को लेकर आज फव्वारा चौक, यमुनानगर में अभिभावकों द्वारा शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग की कथित नाकामियों और लापरवाही के कारण निजी स्कूलों को संरक्षण मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हरियाणा के 35 निजी स्कूलों के दोषी पाए जाने के बावजूद भी शिक्षा विभाग द्वारा अब तक उनके विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इसी के विरोध में शिक्षा विभाग का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराया गया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि दोषी संस्थानों पर समय रहते निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाती, तो शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का कथित आर्थिक शोषण नहीं होता। उन्होंने मांग की कि दोषी पाए गए सभी निजी स्कूलों के विरुद्ध शीघ्र और पारदर्शी कार्रवाई की जाए तथा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन कोjb और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, समानता और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।
#shikshagibhag
#viralvideo
#yamunaNagarjagadhri
Ambala, Ambala | Jul 6, 2026