रामगंजमण्डी: शहीद पन्नलाल चोराहे पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रदांजलि अर्पित कर विजय दिवस मनाया, संगोष्ठी आयोजित की
रामगंजमंडी में सोमवार सुबह करीब 11 बजे भारतीय सेना के पराक्रम के प्रतीक "विजय दिवस" मनाया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने शहीद पन्नालाल चौराहे पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिसमे एसडीएम नीता वासिटा ने शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही 1971 की वीर गाथा भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम की संगोष्ठी की गई।