रामगंजमण्डी: सुकेत में आयोजित रक्तदान शिविर में मंत्री मदन दिलावर ने की शिरकत, 9 यूनिट हुआ रक्तदान
रामगंजमंडी में सुकेत नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा सुकेत मंडल के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने शिरकत की। शिविर रविवार सुबह करीब 11 बजे शुरू किया गया जो शाम 5 बजे तक चला इससे पहले मंत्री दिलावर ने थाने का निरक्षण किया।