रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में आया चायनीज लहसुन, किसानों ने नीलामी में किया बहिष्कार, व्यापारी 10 कट्टे छोड़ गया
रामगंजमंडी की सब्जी मंडी में शनिवार सुबह करीब 7 बजे चायनीज लहसुन आढ़त में आने का मामला सामने आया। आढ़त में 10 कट्टे लहसुन की विचित्र प्रजाति देखने पर किसान भी दंग रह गए। हालांकि किसानो ने लहसुन की बिक्री का विरोध किया। इसके बाद भारतीय किसान संघ पदाधिकारी मौक़े पर पहुंचे। जहाँ विदेशी लहसुन के बिकने का बहिष्कार कर व्यापारियों को चेतावनी दी गई।