रामगंजमण्डी: कमलपुरा ढाबे पर लकड़ियों से भरे खड़े ट्रक को पिकअप ने मारी टक्कर, तेज धमाके से दोनों वाहनों में लगी आग
रामगंजमंडी के कमलपुरा ढाबे पर लकड़ियों से भरे खड़े एक ट्रक को तेज रफ्तार पिकअप ने शनिवार अलसुबह करीब 4 बजे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से तेज धमाका हुआ और दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद 2 लोगो ने वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई, जबकि 2 लोग वाहन में फस गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया गया।