रामगंजमण्डी: बुरनखेड़ी में विवाहिता महिला की जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई मौत, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, SDM करेंगे जांच
रामगंजमंडी में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के एक 4 माह की मासूम बेटी है। जिसका रो रो कर बुरा हाल है। मामला क्षेत्र के बुरनखेड़ी गांव का है। जानकारी के अनुसार मृतका महिला शिवानी पत्नी अंशुल धाकड़ ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।