रामगंजमण्डी: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को मोड़क से गिरफ्तार किया गया, बालिका कनवास से दस्तयाब
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे दुष्कर्म के आरोपी विनोद कालबेलिया को मोड़क से गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मीना ने बताया कि आरोपी नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिक को कनवास से दस्तयाब किया गया।