हल्द्वानी में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, लटूरिया आश्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
हल्द्वानी में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। मंदिरों में भजन-कीर्तन और भजन संध्या के आयोजन से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।
वहीं, लटूरिया आश्रम मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गईं। मंदिर को आकर्षक रोशनी और सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया। शाम होते ही भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचने लगे।
भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का आनंद लिया और भक्तिमय माहौल में कन्हैया का गुणगान किया। आश्रम में दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे।