होशंगाबाद नगर: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने बांद्राभान में निर्माणाधीन नर्मदा आश्रम का निरीक्षण किया
पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने शुक्रवार को करीब 3 बजे नर्मदापुरम जिले के अल्प प्रवास के दौरान बांद्रा भान में निर्माणाधीन नर्मदा आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री पटेल ने सत्तू अमावस्या के अवसर पर प्रसाद ग्रहण किया।