,खंडवा तहसील के ग्राम बड़गांव माली के दो किसानों को चेक बाउंस के मामले में बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने एलिस एग्रो नामक फर्म के संचालक अनवर खान को दोषी पाते हुए एक-एक साल की सजा सुनाई है। साथ ही, किसानों को चेक में उल्लिखित राशि 9% ब्याज सहित प्रतिकर के रूप में देने का आदेश दिया है। जानकारी बुधवार रात 9 बजे के लगभग प्राप्त हुई