कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में आर्च बिशप ने सीएम को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी
Kanke, Ranchi | Dec 24, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास में मंगलवार शाम करीब पांच बजे आर्च बिशप राजीव सतीश टोप्पो ने सीएम हेमंत सोरेन को क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गयी। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य वासियों और पूरे मसीही समुदाय को क्रिसमस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।