कांके: धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में मंत्रियों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर क्रिसमस की दी बधाई
Kanke, Ranchi | Dec 24, 2024 धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में मंगलवार शाम करीब छह बजे मंत्रियों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर क्रिसमस पर्व की बधाई दी। इस दौरान धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में सभी मंत्री मौजूद रहे। सीएम हेमंत सोरेन से मिलने वाले मंत्रियों में संजय प्रसाद यादव, राधा कृष्ण किशोर, चमरा लिंडा, रामदास सोरेन, शिल्पी नेहा तिर्की, योगेंद्र प्रसाद यादव और सुदिव्य सोनू मौजूद रहे।