कांके: हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने चोरी के 18 मोबाइल फोन किए बरामद
Kanke, Ranchi | Jun 11, 2025 हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने चोरी के 18 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की कीमत लगभग दो लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। आरपीएफ के द्वारा बुधवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर खड़ी एक ट्रेन से लावारिस स्थिति में एक बैग बरामद किया गया।