कांके: समाहरणालय परिसर से उपायुक्त ने नशा विरोधी जागरूकता अभियान के लिए वाहन रवाना किया
Kanke, Ranchi | Jun 10, 2025 समाहरणालय परिसर से मंगलवार शाम करीब चार बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता वाहन रवाना किया। जागरुकता वाहन के द्वारा रांची के विभिन्न क्षेत्रों बाजार-हाट, प्रमुख चौक-चौराहों आदि में लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जायेगा।